नशे की हालत में धुत होकर हुड़दंग मचाना पड़ा भारी, खानी पड़ी जेल की हवा..
HNN/ ऊना
जिला ऊना के उपमंडल अंब में नशे की हालत में धुत होकर हुड़दंग मचाना दो लोगों को भारी पड़ गया। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। जानकारी अनुसार, पुलिस को सूचना मिली कि दो युवक नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहे हैं।
सूचना के बाद पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे तो देखा कि कलरुही में मुकेश कुमार पुत्र बलदेव चंद और बलदेव चंद पुत्र अनंतराम नशे की हालत में धुत थे। लोगों ने बताया कि दोनों आरोपी नशे की हालत में हुड़दंग मचा रहे है। बार-बार दोनों को रोका गया बावजूद इसके वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आए।
जिसके बाद लोगों को पुलिस थाना अंब में इसकी शिकायत करनी पड़ी। एसएचओ आशीष पठानिया ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।