Loading...

नशे की हालत में 16 वर्षीय युवक पर किया हमला, मामला दर्ज

PARUL • 26 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/मंडी

जिला मंडी में उपमंडल सुंदरनगर के जवाहर पार्क में एक युवक ने शराब के नशे में धुत होकर एक नाबालिग युवक पर किसी नुकीली चीज से हमला कर दिया है। हमले में 16 वर्षीय युवक घायल हो गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नाबालिग युवक बीते बुधवार को दिन के समय वह जवाहर पार्क में अपने दोस्त के साथ धूप सेंकने बैठा हुआ था। जब वह और उसका दोस्त जवाहर पार्क से जाने लगे तो शराब की हालत में अन्य युवक आया और उसने उसे रोक कर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं शराब नशे में धुत हुए उस युवक ने किसी नुकीली चीज से उसके सिर पर हमला कर दिया।

जिस पर उसे उसके दोस्त और अन्य व्यक्तियों ने उसे छुड़ाया। जिसके बाद वह उसे उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल ले गए। जिसके बाद घायल युवक ने हमला करने वाले युवक के खिलाफ पुलिस थाना सुंदरनगर में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया और जांच शुरू की। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि की है।