Loading...

नशे के खिलाफ रमन कुमार मीणा का चला चाबुक, 42 को पहुंचाया सलाखों के पीछे

Ankita • 19 May 2023 • 1 Min Read

नशे के कारोबारियों पर अब सिरमौर पुलिस का खौफ

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सम्मेलन कक्ष में आज शुक्रवार को सिरमौर में घटित अपराध की समीक्षा की गई। पत्रकारों से बातचीत में पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने कहा कि पुलिस ने नशा माफियाओं पर शिकंजा कसा है।

पिछले साल के मुकाबले इस साल एनडीपीएस के कई मामलों में पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। ऐसे मामलों में कई लोगों की गिरफ्तारी की गई है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 2022 में 6.584 किलोग्राम चरस बरामद की गई थी, इस साल अबतक 10.724 किलोग्राम चरस बरामद कर ली है।

पिछले साल बरामद 1.349 चुरा पोस्त के मुकाबले इस वर्ष अबतक 4.271 किलोग्राम चरस पकड़ी है। उन्होंने बताया कि इस साल 2.812 किलोग्राम गांजा बरामद हो चुका है। इसी तरह हेरोइन 87.133 ग्राम, 3579 अफीम के पौधे, 1694 प्रतिबंधित कैप्सूल, 1458 बोतल सिरप बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि एनडीपीएस के इन मामलों में इस साल अबतक 42 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। इसके साथ साथ अवैध खनन के 303 चालान कर 19,69,500 रुपए का जुर्माना इसी साल अबतक वसूला है। 12 वाहन सीज किए। पिछले साल 116 चालान कर 8,76,500 रुपए जुर्माना वसूला था, जिसमें पांच वाहन सीज किए गए थे।