नशे में धुत्त व्यक्ति ने निगला जहरीला पदार्थ, गई जान
HNN/ सोलन
पुलिस थाना सदर सोलन के तहत एक व्यक्ति द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, भरत लाल (45) निवासी गांव ओयली डाकघर मशीवर जिला सोलन ने शराब के नशे में जहर खाया, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मृत्यु हो गई।
सूचना पर पुलिस थाना सदर सोलन की टीम तुरंत क्षेत्रीय अस्पताल पहुंची। निरीक्षण के दौरान मृतक के शरीर पर कोई भी चोट आदि के निशान नहीं पाए गए। एसपी गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।
उन्होंने बताया कि अभी तक की जांच से यही पाया जा रहा है कि मृतक ने शराब के नशे में कोई जहरीली कीटनाशक दवाई का सेवन किया, जिस कारण मृत्यु हो गई। मृतक के परिजनों ने कोई शक जाहिर नहीं किया है। मामले की जांच जारी है।