लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे में धुत्त होकर संस्थान पहुंची बीटेक की दो छात्राएं, हॉस्टल से निकाला बाहर

Ankita | 31 अक्तूबर 2023 at 11:50 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश में नेशनश इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी नशा का अड्डा बन गया है। एनआईटी प्रशासन की नाक के नीचे से संस्थान में चिट्टे और चरस की सप्लाई हो रही है, लेकिन संस्थान के अधिकारियों को इसकी खबर तक नहीं है। अब ताजा मामले में संस्थान की 2 छात्राएं शराब के नशे में धुत्त मिली हैं।

शराब का सेवन करने वाली बीटेक की दो छात्राओं को अनुशासन कमेटी ने हॉस्टल से निकाल दिया है। अब दोनों छात्राएं एक वर्ष तक संस्थान के छात्रावास में नहीं रह पाएंगी। आरोप है कि छात्राएं रविवार रात शराब पीने के बाद झूमती हुई संस्थान परिसर पहुंची थीं। जानकारी के अनुसार, एक छात्रा ने काफी शराब पी थी। कुल्लू की रहने वाली छात्रा नशा अधिक होने की वजह से एनआईटी के गेट पर बेसुध हो गई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सूचना मिलते ही एनआईटी प्रशासन ने छात्राओं का मेडिकल करवाया और एक छात्रा को प्राथमिक उपचार प्रदान किया। दोनों के माता-पिता को बुलाया गया था। रात करीब तीन बजे छात्राओं के अभिभावक संस्थान पहुंचे। इस दौरान छात्रा ने कबूल किया कि उसने हमीरपुर के एक होटल में शराब पी थी। रजिस्ट्रार डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि दो छात्राओं को हॉस्टल से बाहर निकाल दिया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]