लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नशे में धुत होकर संस्थान पहुंचे एक छात्रा और पांच छात्र, सभी गिरफ्तार

Ankita | 5 नवंबर 2023 at 4:15 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश का राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान हमीरपुर नशे का अड्डा बन चुका है। बता दें अब एक बार फिर 6 प्रशिक्षु नशे में धुत होकर संस्थान पहुंचे है। पुलिस ने सभी प्रशिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया है। अब पुलिस द्वारा उनका अस्पताल में मेडिकल करवाया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, शनिवार को फिर नशे की हालत में कुछ प्रशिक्षु संस्थान पहुंचे। जब एनआईटी के निदेशक और रजिस्टार को इस बारे में सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित करके सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस के हवाले कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस संस्थान में पहुंची और सभी प्रशिक्षुओं को गिरफ्तार कर लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें इन सभी प्रशिक्षुओं में एक छात्रा और पांच छात्र शामिल हैं। एनआईटी हमीरपुर की रजिस्टर डॉ. अर्चना नानोटी ने बताया कि नशे में धुत होकर संसथान पहुंचे सभी प्रशिक्षुओं को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। एसपी आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]