नहर के किनारे खड़े ट्रक में चंबा के परिचालक का मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

By PARUL Published: 19 Oct 2023, 12:43 PM | Updated: 19 Oct 2023, 12:43 PM 1 min read

HNN/मंडी

जिला मंडी के उपमंडल सुंदरनगर में चांगर वार्ड के रोपा में नहर के किनारे खड़े एक ट्रक में चंबा जिला के परिचालक का शव मिला है। मृतक की पहचान मजीद पुत्र अशरफ निवासी जसौर जिला चंबा के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रक के मालिक ने पुलिस को सुचना दी कि उसका ट्रक रोपा के पास नहर किनारे खड़ा है और उसके अंदर परिचालक मौजूद है, जो न तो अंदर से बंद की गई खिड़की खोल रहा है और न कोई आवाज सुन रहा है। जिसके बाद पुलिस की टीम वहां पहुंची और ट्रक की खिड़की का शीशा तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

जहां उन्होंने देखा कि परिचालक मृत अवस्था में था। पुलिस ने मौके पर मृतक के पास से इंजेक्शन लगाने वाली सिरिंज भी बरामद की है। पुलिस ने आशंका जताई जा रही है कि मृतक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हो सकती है। मामले की पुष्टि डीएसपी भारत भूषण द्वारा की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारणों का पता लगेगा। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।