Loading...

नहीं रहे हिमाचल के पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल

Ankita • 14 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के दो बार मुख्यमंत्री रहे प्रेम कुमार धूमल के बड़े भाई रूप सिंह धूमल अब इस दुनिया में नहीं रहे है। बताया जा रहा है कि रूप सिंह धूमल लंबे समय से किसी बीमारी के चलते बीमार थे। बता दें कि रूप सिंह धूमल जालंधर के मशहूर उद्योगपति और संत वाल्वके मालिक थे।

इसके साथ ही वह संत ग्रुप के चेयरमैन थे। धूमल केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा मामलों एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर व आईपीएल के अध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के ताया थे। वहीं आज उनका अंतिम संस्कार शाम 5 बजे जालंधर के किशनपुरा श्मशान घाट में किया जाएगा। वहीं रूप सिंह धूमल के निधन पर कई भाजपा नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।