लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान अवैध रूप से ले जाए जा रहे स्लीपर बरामद, दो लोग गिरफ्तार

PARUL | 20 नवंबर 2023 at 12:14 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/मंडी

जिला मंडी के गोहर में गणी नाला के पास वन विभाग की टीम ने एक पिकअप गाड़ी से देवदार के 34 स्लीपर बरामद किए हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों की पहचान गाड़ी चालक रूप लाल पुत्र बृकम निवासी गांव भडाण डाकघर सुराह तहसील बल्ह तथा थर्मेश कुमार पुत्र कौल राम गांव कटेड़ डाकघर जाच्छ व तहसील चच्योट के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, वन मंडल नाचन के अंतर्गत वन विभाग की टीम ने गणी नाला के समीप नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान गराड़ीघाट की तरफ से एक पिकअप गाड़ी आई, जिसकी तलाशी लेने पर उसमें देवदार के 34 स्लीपर बरामद हुए। जब गाड़ी सवार दोनों व्यक्तियों से लकड़ी के कागजात मांगे तो वे कोई भी संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। बरामद लकड़ी की बाजार में कीमत 204848 रुपए बनती है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद वन विभाग ने पुलिस को लकड़ी से लदी जीप काबू करने की सूचना दी। जिसके बाद उन्होंने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों को काबू करने के बाद पुलिस इस जांच में जुटी है कि आरोपी यह लकड़ी कहां से लाए हैं और कहां सप्लाई करने वाले थे। वन परिक्षेत्राधिकारी नाचन खेम चंद ने बताया कि वन विभाग को सूचनाएं मिल रही थी कि क्षेत्र में कुछ लोग लकड़ी की तस्करी को अंजाम दे रहे हैं और जंगलों को नुक्सान पहुंचाकर चांदी कूट रहे हैं।

इसी के चलते वन विभाग की टीम ने शनिवार को गणी नाला के पास नाका लगाया था। डीएफओ नाचन सुरेंद्र कुमार कश्यप ने कहा कि विभाग अपने स्तर पर भी मामले की जांच कर रहा है कि आरोपी कितने दिनों से इस धंधे को अंजाम दे रहे थे और कहां-कहां और कैसे-कैसे लोगों से इनके तार जुड़े हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]