नाकाबंदी के दौरान चरस की खेप सहित गिरफ्तार किया सोलन का युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू के बंजार में पुलिस ने एक युवक को एक किलो 141 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान मनोज कुमार (36) सुजायला तहसील अर्की जिला सोलन के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंजार की टीम ने घर्टगाड़ में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान उन्होंने शक के आधार पर एक कार को जांच के लिए रोका।
जांच के दौरान कार सवार युवक के कब्जे से एक किलो 141 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद उन्होंने युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने मामले की पुष्टि की है।