नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया युवक
HNN/कुल्लू
जिला कुल्लू में पुलिस थाना बंजार की टीम ने एक युवक को 338 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान सोम दत्त (31) पुत्र झान सिंह निवासी गांव खुन्दन डाकघर व तहसील बंजार ज़िला कुल्लू के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बंजारा की टीम ने थ्रीमला में नाकाबंदी की हुई थी। इस दौरान उन्होंने एक व्यक्ति को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 338 ग्राम चरस बरामद हुई।
जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।