Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया युवक

PARUL • 15 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस थाना भुंतर की टीम ने एक युवक को 650 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान केहर सिंह (30) निवासी बडोगी, डाकघर धारा तहसील भुंतर के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने छरोड़नाला में नाकाबंदी की हुई थी। जिसके चलते वहां वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान उन्होंने एक युवक को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान उक्त युवक के कब्जे से 650 ग्राम चरस बरामद हुई।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। एसपी कुल्लू द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।