Loading...

नाकाबंदी के दौरान चरस सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL 25 Oct 2023 Edited 25 Oct 1 min read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन में पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति से 1.4 किलो चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान बच्चन सिंह निवासी खोरड़, डाकघर मझियार तहसील नादौन जिला हमीरपुर के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की टीम ने नादौन में नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान उन्होंने बच्चन सिंह की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को व्यक्ति से 1.4 किलो चरस बरामद हुई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया।

एसपी डॉ. आकृति शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।