Loading...

नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति

PARUL • 30 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

जिला सोलन में औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत पुलिस ने एक व्यक्ति को 5.97 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना बद्दी की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति की शक के आधार पर तलाशी ली। तलाशी के दौरान उक्त व्यक्ति के कब्जे से 5.97 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। डीएसपी बद्दी प्रियंक गुप्ता द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।