Loading...

नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए चार युवक

PARUL • 23 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में पुलिस थाना ठियोग की फागू चौकी की पुलिस टीम ने चार युवकों को 47.43 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

आरोपियों की पहचान अंकित राठौर (30) पुत्र महेंद्र राठौर निवासी गांव चौरा तहसील ठियोग, प्रांशुल राठौर (21) पुत्र महेंद्र राठौर निवासी गांव चौरा, चरण सिंह (28) पुत्र फहल सिंह निवासी मकान नंबर 238 ग्राऊंड फ्लोर चंचल पार्क मुंडका पश्चिमी दिल्ली, अशोक कुमार पुत्र कबाबी राम बिना खेड़ी सहारनपुर यूपी के रूप में हुई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, फागू चौकी की पुलिस टीम ने नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान उन्होंने कुफरी की तरफ से आ रही एक गाड़ी (एचपी 09सी-9853) को जांच के लिए रोका। तलाशी के दौरान कार सवार चार युवकों से 47.43 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

जिसके बाद उन्होंने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।