नाकाबंदी के दौरान चिट्टे सहित गिरफ्तार किए दो व्यक्ति
HNN/बिलासपुर
जिला बिलासपुर में पुलिस थाना सदर की टीम ने बैहल-कंडेला के पास कार में सवार दो व्यक्तियों से 3.84 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस द्वारा दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों की पहचान अजय ठाकुर निवासी बैहल-कंडेला तहसील सदर और लोकेंद्र ठाकुर निवासी धार-स्वाहण तहसील नैना देवी के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस थाना सदर की टीम ने बैहल-कंडेला मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान वहां पर वाहनों की तलाशी ली जा रही थी। इसी दौरान घुमारवीं से बिलासपुर की ओर एक कार आई। जिसे पुलिस ने तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को कार में सवार दो व्यक्तियों से 3.84 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
जिसके बाद पुलिस ने दोनों व्यक्तियों को गिरफ्तार किया और उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि डीएसपी मदन धीमान द्वारा की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।