लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान दो युवकों से बरामद किया चिट्टा, गिरफ्तार

PARUL | 3 सितंबर 2023 at 12:51 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना की पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए अभियान में काफी कामयाबी हासिल कर ली है। नशा तस्करों का ताज़ा मामला गगरेट पुलिस थाना के समीप पुराने अंब मार्ग से सामने आया है जहां पुलिस ने दो युवकों से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर किया है। आरोपियों की पहचान सचिन चौधरी, निवासी गांव पलवाना, जिला कांगड़ा और अमन शर्मा, निवासी मिशन मार्ग, कांगड़ा के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पुराने अंब मार्ग पर नाकाबंदी कर रखी थी। जिस दौरान सभी वाहनों को तलाशी के लिए रोका जा रहा था। जिसके चलते पुलिस ने एक बाइक को तलाशी के लिए रोका और तलाशी के दौरान पुलिस को बाइक सवार दोनों युवकों से 3.16 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

जिसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया। बता दें कि आरोपी नशीले पदार्थ को होशियारपुर से लेकर आ रहे थे। वसुधा सूद डीएसपी अंब द्वारा मामले की पुष्टि की गई है। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ पुलिस जीरो टालरेंस नीति पर कार्य कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]