HNN / कुल्लू
कुल्लू पुलिस ने पतलीकूहल में नाकाबंदी के दौरान 2 महिलाओं सहित 3 लोगों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय कुमार पुत्र तीर्थ राम निवासी जगतसुख, विजय देवी पत्नी मेहर चंद निवासी बजौरा, चैतन्य ठाकुर पत्नी विजय कुमार निवासी पड़ेई कुल्लू के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कार को चैकिंग के लिए रोका। इस दौरान कार में 3 लोग बैठे हुए थे, जिसमे 2 महिलाये भी शामिल थी। तलाशी के दौरान इनके पास से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 268 ग्राम पाई गई।
पुलिस ने तुरंत कार्यवाही करते हुए कार को भी कब्जे में लिया और आरोपियों के खिलाफ मादक द्रव्य अधिनियम की धारा 25, 29 और 30 के तहत केस दर्ज किया। मामले की पुष्टि एसपी गुरदेव शर्मा ने की है।

