लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, गाड़ी से बरामद किये इतने लाख

PRIYANKA THAKUR | 30 जनवरी 2023 at 2:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

जिला पुलिस ने चौकी जंबाला में नाके के दौरान एक गाड़ी से लाखों रुपए का कैश बरामद किया है। पुलिस द्वारा यह कार्यवाही देर रात की गई। पुलिस ने गाड़ी सहित कैश को कब्जे में लेकर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सदर थाना पुलिस ने पालमपुर-हमीरपुर-सुजानपुर रोड पर चौकी जंबाला में नाका लगाया हुआ था।

इस दौरान दिल्ली में नौकरी करने वाला पालमपुर निवासी शख्स अपने परिवार के साथ बीड़ बगेड़ा में शादी में शामिल होने आया था। जब वह अपने परिवार के साथ गाड़ी में चंडीगढ़ लौट रहा था तो पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान उनकी गाड़ी को चेकिंग के लिए रुकवा लिया। तलाशी के दौरान गाड़ी से 68 लाख 68 हज़ार 500 रुपए कैश बरामद हुए। उक्त व्यक्ति कैश के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उधर, एसपी हमीरपुर आकृति शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम ने नाके के दौरान भारी मात्रा में कैश बरामद किया है। उन्होंने कहा कि जिस गाड़ी से यह कैश बरामद किया गया है उसका मालिक कैश के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाया , जिसके चलते सीआरपीसी 102 के तहत कार्यवाही करते हुए कैश को सीज कर लिया गया है। साथ ही मामले की जाँच जारी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]