नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने अवैध शराब की बोतलों सहित किया आरोपी काबू
पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को दबोचा, आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज
HNN/ ऊना
जिला ऊना में पुलिस ने भरवाईं से अरनवाल रोड नाकाबंदी के दौरान एक व्यक्ति को अवैध शराब की बोतलों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान शमशेर सिंह पुत्र तरसेम लाल निवासी समनोली तहसील देहरा जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही अमल में लाई है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम भरवाईं से अरनवाल रोड पर नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से पैदल आ रहे एक व्यक्ति को जाँच के लिए रुकवाया। व्यक्ति के कंधे पर एक पीले रंग की बोरी थी। जब पुलिस ने बोरी को उसके कंधे से उतारकर तलाशी ली, तो बोरी से अवैध शराब की 7 बोतलें बरामद हुई।
मामले की पुष्टि एएसआई महेंद्र सोनी ने की है। उन्होंने बताया की पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।