लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने हेरोइन सहित काबू किए तीन नशा तस्कर

Ankita | 9 मार्च 2023 at 11:03 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के परमाणु में पुलिस ने तीन नशा तस्करों को हेरोइन सहित काबू किया है। आरोपियों की पहचान सूरज, हरप्रीत, गौरव शर्मा निवासी कसौली जिला सोलन के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम परमाणु में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने सामने से आ रहे तीनों युवकों को देखा, जो पुलिस को देख कर घबरा गए।

जब पुलिस को तीनों की गतिविधियों पर संदेह हुआ तो टीम ने उनकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान तीनों से 3.32 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की पुष्टि एसपी सोलन वीरेंद्र शर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि वह नशे का सामान कहां से लेकर आए थे और इसे कहां ले कर जा रहे थे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]