Loading...

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने इतने ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया व्यक्ति…..

Ankita • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

जिला मंडी में पुलिस ने चिट्टे सहित एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। आरोपी की पहचान रतनजीत सिंह (33) पुत्र हरविंद्र सिंह निवासी थनेहड़ा मोहल्ला टारना, तहसील सदर व जिला मंडी के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपी काे गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम मोनाल होटल के पास मंगवाई में नाकाबंदी कर रही थी।

इस दौरान पुलिस ने पैदल आ रहे रतनजीत को तलाशी के लिए रुकवाया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 8.35 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। खबर की पुष्टि करते हुए एएसपी मंडी सागर चंद्र ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश करके 3 दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है।