नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने पकड़ा लकड़ी से भरा ट्रक, मामला दर्ज
HNN/ सोलन
जिला सोलन के परवाणू के खड़ीन क्षेत्र में पुलिस ने एक कैंटर गाड़ी से अवैध रूप से ले जाई जा रही तुनी और शीरष की लकड़ी बरामद की है। पुलिस ने लकड़ी और गाड़ी को कब्जे में लेकर मामल दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
जानकारी के मुताबिक, पुलिस की टीम खड़ीन में नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने कामली खड्ड की तरफ से आ रहे एक कैंटर को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान कैंटर से 42 मौछे तुनी व शीरष की लकड़ी के बरामद हुए।
गाड़ी को चालक सतनाम सिंह निवासी गांव गुरुद्वारा रोड पिंजौर, जिला पंचकूला हरियाणा चला रहा था। इन लकड़ियों को लेकर बारे में चालक सतनाम सिंह कोई भी दस्तावेज पुलिस को पेश नहीं कर पाया। एसपी सोलन गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है।