Loading...

नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने 2 किलो 49 ग्राम सहित पकड़ा तस्कर

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

HNN/ कुल्लू

जिला कुल्लू में पुलिस की एसआईयू टीम ने नशे की खेप सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान योगराज निवासी सोखणी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, पुलिस की एसआईयू टीम एसएचओ पतलीकूहल लखनपाल के साथ शेगली-कसेरी लिंक रोड़ पर नाकाबंदी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने सामने से आ रही गाड़ी (HP-34-B1895) को जाँच के लिए रुकवाया। जब एसआईयू टीम ने गाड़ी में सवार योगराज की तलाशी ली, तो तलाशी के दौरान गाड़ी से चरस बरामद हुई, जोकि 2 किलो 49 ग्राम पाई गई।

उधर, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी कुल्लू साक्षी शर्मा ने बताया कि एक युवक से नशे की खेप बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जाँच शुरू कर दी है।