नाकाबंदी के दौरान बस में सवार व्यक्ति को चिट्टे सहित किया गिरफ्तार
HNN/शिमला
राजधानी शिमला में पुलिस थाना बालूगंज के तहत स्पैशल सैल की टीम ने बस में सवार एक व्यक्ति को 4.56 ग्राम चिट्टे सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जाँच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान विजय गर्ग के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी एक अनुसार, पुलिस थाना बालूगंज के तहत स्पैशल सैल की टीम ने नाकाबंदी के दौरान सोलन से शिमला आ रही एक बस (एचआर 69जी-9469) को तारादेवी के पास जांच के लिए रोका। जिसके बाद बस में सवार एक व्यक्ति की तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 4.56 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद उन्होंने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा मामले में आगामी कार्यवाही की जा रही है।