नाचन क्षेत्र के विधायक ने कानूनगो और एसडीएम से किया अभद्र व्यवहार, एफआईआर
HNN/मंडी
जिला मंडी में नाचन क्षेत्र के विधायक विनोद कुमार के खिलाफ कानूनगो और एसडीएम ने शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा विधायक विनोद कुमार के खिलाफ धारा 353, 186, 189 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
जानकारी के अनुसार, बयान में कानूनगो दीनानाथ शर्मा ने बताया कि विधायक कुछ लोगों को साथ लेकर तहसील में आया और उनसे बतमीज़ी करने लगा पड़ा। जिस दौरान विनोद कुमार ने मेज पर रखीं फाइलों और कागजों को उठाकर फेंक दिया। बता दें कि विनोद कुमार ने कानूनगो के साथ हिंसक व्यवहार भी किया है।
तो वहीं विनोद कुमार आपदा से प्रभावित लोगों के साथ एसडीएम ऑफिस पहुंचे और एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी के साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। विधायक विनोद कुमार और उनके साथ आए लोग एसडीएम स्मृतिका पर आपदा से प्रभावित लोगों की मदद न करने के आरोप लगाने लगे।
उन्होंने न केवल एसडीएम पर आरोप लगाए साथ ही उन्हें बहुत भला बुरा भी कहा गया। एसडीएम को यह बेबुनियाद अआरोप सहन नहीं हुए और वह कानूनगो दीनानाथ शर्मा के साथ पुलिस थाना जा पहुंची। पुलिस थाने में उन्होंने अभद्र व्यवहार करने के जुर्म में विधायक विनोद कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कराया।