नादौन के बस स्टैंड पर एक ही शिक्षण संस्थान की दो छात्राओं के बीच हुई हाथापाई
HNN/हमीरपुर
जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन के बस स्टैंड पर बीते कल एक ही शिक्षण संस्थान की दो छात्राओं की बुरी तरह से लड़ाई हो गई। लड़ाई इतनी अधिक बढ़ गई कि दोनों छात्राएं आपस में हाथापाई पर उतर आई। बस स्टैंड पर उपस्थित लोग भी उनकी इस भिड़त को देखर हैरान रह गए। लेकिन अभी इस बात का पता नहीं चला है कि वह दोनों किस बात पर इतनी भड़की थी।
जानकारी के मुताबिक, सभी बच्चे अपने-अपने घर जाने के लिए बस स्टैंड पर बसों का इंतजार कर रहे थे कि अचानक ही दोनों छात्राओं के बीच लड़ाई शुरू हो गई। छात्राओं के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया कि दोनों हाथापाई पर उतर आई। वहां पर मौजूद बच्चों ने उन्हें छुड़ाने की कोशिश की। लेकिन सभी उन्हें छुड़ाने में असमर्थ रहे। दोनों के बीच झगड़ा इतना बढ़ गया था कि इस बात की सुचना पुलिस को देनी पड़ी।
जिसके बाद पुलिस वहां पहुंच कर पहले दोनों छात्राओं को नादौन थाना चौकी ले जाने को कहा, लेकिन उनके काफी समझाने के बाद भी जब वह नहीं मानी तो उन्हें पुलिस थाना नादौन ले जाया गया। जहां पुलिस ने उनके अभिभावकों के आग्रह कने पर और दोनों छात्राओं के भविष्य को देखते हुए उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया। हालांकि अभी भी पुलिस मामले की अपने स्तर पर जांच कर रही है।