लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नादौन पुलिस की बड़ी कामयाबी : मोबाइल दुकान पर चोरी का आरोपी गिरफ्तार

PARUL | 12 सितंबर 2024 at 12:57 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

नादौन में गत शनिवार को हुई मोबाइल दुकान पर लाखों की चोरी का मामला मात्र 3 दिनों में सुलझा कर नादौन पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर बुधवार को माननीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे 3 दिन का रिमांड मिला है।

आरोपी ने चोरी किए गए मोबाइल का एक फोटो इंस्टाग्राम पर डाला था। इस फोटो के आधार पर जांच आगे बढ़ाई गई और ट्रैप लगाया गया। पुलिस ने ग्राहक बनकर उससे फोन खरीदने के लिए संपर्क किया। जब आरोपी चंडीगढ़ से फोन बेचने के लिए नादौन बस अड्डे पर पहुंचा तो उसे पकड़ लिया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह शनिवार को चंडीगढ़ से चोरी करने के इरादे से ही जरूरी औजार लेकर नादौन आया था। आरोपी की पहचान अर्जुन के तौर पर हुई है। वह नादौन के साथ लगते भड़ोली क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी काफी पढ़ा-लिखा है और चंडीगढ़ में एक कंपनी में नौकरी करता है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]