लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नादौन में दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन ने कुचला एचआरटीसी कंडक्टर को

PARUL | 9 सितंबर 2024 at 11:18 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/हमीरपुर

नादौन दूरभाष केंद्र के पास रविवार देर शाम एक स्कूटी सवार की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान ज्वालामुखी क्षेत्र के गांव कोपड़ा कटोई निवासी अशोक कुमार के रूप में की गई है, जोकि एचआरटीसी में बतौर कंडक्टर सर्विस करता था।

हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। मृतक अशोक कुमार बस के साथ नादौन से गांव बसारल गया था। वहां बस खड़ी करने के बाद जब वह स्कूटी पर अपने घर जा रहा था तो नादौन शहर में टैलीफोन एक्सचेंज के पास पीछे से अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह सिर के बल सड़क पर गिर गया और वाहन चालक ने उसे बुरी तरह से कुचलता हुआ मौके से फरार हो गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

दुर्घटना की सूचना मिलते ही आसपास सैंकड़ों लोग मौके पर एकत्रित हो गए और पुलिस को सूचना दी। डीएसपी नितिन चौहान अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। थाना प्रभारी बाबूराम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उन्होंने बताया कि मामला दर्ज करके छानबीन आरंभ कर दी गई है। पुलिस द्वारा अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]