नादौन में बुजुर्ग से बरामद हुई अवैध शराब, मामला दर्ज

AVEDH.jpg

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर के उपमंडल नादौन के अंतर्गत पुलिस ने अवैध शराब बरामद करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस थाना नादौन की टीम ने संतोष कुमार के कब्जे से इंपीरियल ब्लू 1350 मिली लीटर व ऊना नं वन की 900 मिली लीटर अवैध शराब बरामद की है।

आरोपी की पहचान संतोष कुमार आयु 64 वर्ष पुत्र फतेह सिंह निवासी गांव तप, डाकघर बलडूहक, तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।