Loading...

नादौन में 2 परिवारों के बीच हुई मारपीट, क्रॉस केस दर्ज

PARUL • 31 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/हमीरपुर

जिला हमीरपुर में पुलिस थाना नादौन के अंतर्गत बदारन गांव में दो परिवारों ने एक दूसरे के खिलाफ मारपीट करने व गाली-गलौज करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज किया है।

जानकारी के अनुसार निर्मला देवी पत्नी बिशन दास ने अपने पड़ोसी हजारा सिंह पर मारपीट करने व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर सीता देवी पत्नी हजारा सिंह ने आरोप लगाया है कि बिशन दास ने उनके साथ गाली-गालौज व मारपीट की है।

थाना प्रभारी बीआर शर्मा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस केस दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।