HNN/ सोलन
जिला सोलन के बद्दी में टीपरा गांव की एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने इस बाबत पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़िता की मां ने बताया कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे जबरन कमरे में ले जाकर उसके साथ दुराचार किया है। बता दें पीड़िता 13 साल की है और वह बरोटीवाला स्कूल में पांचवी कक्षा में पढ़ती है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
नाबालिग लड़की ने उसका विरोध करने की बहुत कोशिश की परंतु वह चाह कर भी कुछ ना कर पाई। पीड़िता की मां ने पुलिस से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने की गुहार लगाई है। मामले की पुष्टि डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ कर रही है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group