लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दो दोषियों को 20 साल का कारावास

SAPNA THAKUR | 1 मार्च 2022 at 2:16 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

नाबालिग से दुष्कर्म करने के दोषियों को न्यायालय ने 20 साल कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही दोनों दोषियों को 20 हजार रुपये का जुर्माना भी किया गया है। जुर्माना न भरने की सूरत में दोषियों को अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। यह सजा फास्ट ट्रैक कोर्ट शिमला ने सुनाई है।

बता दें कि 22 मार्च 2017 काे नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का मामला ठियोग थाना में दर्ज किया गया था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आईपीसी की धारा 363, 366, 376 डी पोक्सो के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

मामले की प्राथमिक जांच के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों मुनीश (29) निवासी ठियोग और कृष्ण कुमार (30) निवासी सरकाघाट को गिरफ्तार किया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने कोर्ट में इसकी चार्जशीट दाखिल की गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट शिमला ने दोनों को 20 साल की सजा और 20,000 जुर्माना की सजा सुनाई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]