हरियाणा की सियासत में मंगलवार को बड़ा फेरबदल हुआ। नायब सिंह सैनी ने हरियाणा के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। कुरुक्षेत्र से सांसद सैनी बीजेपी का ओबीसी चेहरा माने जाते हैं और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उनके साथ पांच विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली।
शपथ लेने से पहले नायब सिंह सैनी ने मनोहर लाल खट्टर का पैर छूकर आशीर्वाद लिया। नायब सिंह सैनी को मंगलवार (12 मार्च) को विधायक दल का नेता चुना गया। बाद में उन्होंने राज्यपाल से मुलाकत कर सरकार बनाने का दावा पेश किया।
इससे पहले आज ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने पद से इस्तीफा दे दिया था। खट्टर ने अपने पूरे कैबिनेट के साथ इस्तीफा दिया था। बीजेपी ने मंगलवार को हरियाणा में अपने फैसले से सबको चौंका दिया। इस तरह हरियाणा में बीजेपी और जननायक जनता पार्टी का गठबंधन टूट गया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




