लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, पांच नक्सली ढेर

PARUL | 7 जून 2024 at 8:47 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा के सीमावर्ती इलाके में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच हुए मुठभेड़ में पांच नक्सली मारे गए हैं। साथ ही बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है। पुलिस ने बताया कि अभी तक चार सशस्त्र नक्सलियों के शव बरामद हुए हैं।

सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मारे गए नक्सलियों की संख्या बढ़ सकती है। वहीं नारायणपुर डीआरजी के तीन जवान घायल भी घायल हुए हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य एवं खतरे से बाहर है। पूर्व बस्तर डिविजन के अंतर्गत ग्राम मुंगेडी, गोबेल क्षेत्र में सुरक्षाबलों द्वार नक्सलियों के विरूद्ध अंतर्जिला संयुक्त ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

इस दौरान नारायणपुर दंतेवाड़ा के सीमावर्ती गोवेल के जंगल में शुक्रवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। अभी तक पांच नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की भी सूचना है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इस संयुक्त ऑपरेशन में जिला नारायणपुर, कोंडागांव, दंतेवाड़ा, जगदलपुर की डीआरजी एवं 45वीं वाहिनी आईटीबीपी का बल शामिल है। सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन अभी जारी है। दंतेवाड़ा के एसपी गौरव रॉय और नारायणपुर के एसपी प्रभात कुमार इस पर नजर बनाए हुए हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]