लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नारा लेखन मेें स्नेहा और भाषण प्रतियोगिता में काजल ने झटका प्रथम स्थान

SAPNA THAKUR | 27 मार्च 2022 at 4:26 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चिखर में रोड सेफ्टी क्लब चिखर द्वारा लोगों को सड़क सुरक्षा बारे जागरूक करने के लिए रैली निकाली गई। हाथों में बैनर लिए बच्चों ने नारे लगाए तो समूची सतलाई घाटी गूंज उठी। तदोपरांत स्कूल में सड़क सुरक्षा पर विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गई। नारा लेखन में स्नेहा ठाकुर प्रथम, तुषार द्वितीय तथा अक्षद तृतीय स्थान पर रहे। भाषण प्रतियोगिता में काजल ने प्रथम, आंचल द्वितीय स्थान पर तथा ध्रुव तृतीय स्थान पर रहे।

चित्रकला प्रतियोगिता में वैष्णवी ने प्रथम, महक ने द्वितीय और स्नेहा तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार सरमेट द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की गई और बच्चों को पुरस्कार बांटे गए। उन्होने अपने संबोधन में कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का हर व्यक्ति को पालन करना जरूरी है क्योंकि अधिकांश दुर्घटनाएं लापरवाही और नियमों का अवहेलना करने के कारण घटित होती है। उन्होने बच्चों से अपने जीवन में सड़क सुरक्षा नियमों को अपनाने का आहवान किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]