लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

नालागढ़ और बद्दी में फिर बढ़ा डेंगू का प्रकोप, 901 पहुंचा आंकड़ा…

SAPNA THAKUR | 13 नवंबर 2022 at 2:48 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ सोलन

जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ और बद्दी में डेंगू का प्रकोप एक बार फिर से बढ़ता नजर आ रहा है। पहले जहां मामलों में कुछ हद तक गिरावट देखी गई तो वही एक बार फिर से मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिला है। डेंगू के मामले लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग की भी चिंता बढ़ गई है। आलम यह है कि डेंगू का आंकड़ा बढ़कर 900 के पार पहुंच गया है।

अभी तक 901 मामले डेंगू के सामने आ चुके हैं। वहीँ, रविवार को भी 19 नए केस सामने आये जिससे लोगों में हड़कंप मच गया है। उधर, बीएमओ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने बताया कि नालागढ़ और बद्दी में डेंगू का कहर बढ़ रहा है। बताया कि डेंगू से बचाव के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। साथ ही क्षेत्रों में फागिंग और दवाइयों का छिड़काव भी किया जा रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]