Loading...

नालागढ़ में ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र के निर्माण में तेजी लाए विभाग: सुक्खू

PARUL • 30 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला सोलन के नालागढ़ में निमार्णाधीन ग्रीन हाईड्रोजन संयंत्र के निर्माण में तेजी लाने के निर्देश जारी किए हैं।

उन्होंने अधिकारियों को निर्माण प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परियोजना के लिए निविदा शीघ्र आबंटित की जाए और वर्ष 2025 के अंत तक प्लांट के निर्माण कार्य को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार हिमाचल प्रदेश को 31 मार्च, 2026 तक हरित ऊर्जा राज्य बनाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह ग्रीन हाईड्रोजन प्लांट इस महत्वाकांक्षी लक्ष्य को हासिल करने में मील पत्थर साबित होगा।