HNN/ सोलन
सोलन के नालागढ़ व बद्दी में डेंगू का प्रकोप थमता नजर नहीं आ रहा है। दोनों ही क्षेत्रों में आए दिन डेंगू के मामले सामने आ रहे हैं जिससे लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। स्वास्थ्य विभाग की लाख कोशिशों के बावजूद भी डेंगू के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। बता दें कि इन दिनों प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ रहा है।
बावजूद इसके डेंगू के केस नहीं रुक रहे हैं। आलम यह है कि बद्दी व नालागढ़ में अब तक 1040 लोग डेंगू की चपेट में आ चुके हैं। इनमें बद्दी के 391 व नालागढ़ के 649 लोग शामिल हैं। वहीँ, दोनों क्षेत्रों में 11 और नए मामले डेंगू के सामने आये है। बीएमओ नालागढ़ डॉ. मुक्ता रस्तोगी ने खबर की पुष्टि की है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
डेंगू के लक्षण:
मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द।
शरीर पर पड़ने वाले लाल निशान जो थोड़े समय बाद ठीक होने के बाद पुनः वापस भी आ जाते हैं।
तेज़ बुखार।
बहुत तेज़ सिर दर्द।
आँखों के पीछे दर्द।
उल्टी आना और चक्कर महसूस होना।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





