Loading...

नाली से बरामद हुआ अज्ञात व्यक्ति का शव, सभी चौकियों में पुलिस खंगाल रही…

PRIYANKA THAKUR • 17 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / सोलन

जिला सोलन के कक्कड़ हट्टी के साथ लगते गांव ठेठो में एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। शव मिलने के बाद पुलिस छानबीन में जुट गई है और सभी चौकियों में किसी व्यक्ति के गुमशुदा होने की रिपोर्ट खंगाल रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि नाले में एक व्यक्ति मृत अवस्था में पड़ा हुआ है।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम जब मौके पर पहुंची तो देखा कि शव किसी बुजुर्ग का है और काफी समय से नाले में पड़ा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और अस्पताल भेज दिया। मामले की पुष्टि थाना प्रभारी धर्मपुर राकेश रॉय ने की है। उन्होंने बताया कि शव कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साथ ही सभी क्षेत्र में लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।