नाले से बरामद हुआ 62 वर्षीय व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
HNN/ हमीरपुर
जिला हमीरपुर में भोरंज थाना क्षेत्र के तहत लुद्दर महादेव में नाले से एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान मोहन सिंह (62) पुत्र महाजन राम निवासी गांव घुमारली पंचायत लगमन्वी के रूप में हुई है।
पुलिस ने व्यक्ति के शव का मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है। साथ ही घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, मोहन का शव शराब के ठेके की पिछली तरफ नाले में पड़ा हुआ था।
जब किसी ने उसका शव वहां पड़ा हुआ देखा तो इसी सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जाँच शुरू की। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ आकृति शर्मा ने खबर की पुष्टि की है।