HNN / नाहन
जिला मुख्यालय नाहन और आसपास के क्षेत्रों में सोमवार को पावर कट लगने जा रहा है। इस बारे विद्युत बोर्ड के सहायक अभियंता विद्युत उप मंडल-2 ने जानकारी देते हुए बताया कि 33/11 केवी सबस्टेशन दोसड़का से निकलने वाले 11 केवी के सारे फीडरो का मरम्मत कार्य किया जाना है। ऐसे में उन्होंने लोगों से इस अवधि के दौरान सहयोग की अपील की है।
उन्होंने बताया कि प्रातः 9:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक नाहन शहर व उसके साथ लगते क्षेत्र शंभू वाला, बनकला, बोहलियो, सती वाला, उत्तम वाला,नेहरला, कटासन, मातर भेड़ों, सुरला, चासी, जमटा, धारक्यारी, जब्बल का बाग़, रामाधौण, पंजाहल,धगेड़ा, सैनवाला, बिक्रमबाग, बागबारा आदि समस्त गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





