HNN/ नाहन
एसआईयू नाहन की पुलिस टीम ने गश्त के दौरान एक बड़ी कार्यवाही को अंजाम दिया है। इस दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति के कब्जे से 2.054 किलोग्राम चरस बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसआईयू नाहन की पुलिस टीम बीती रात को गश्त के दौरान शिलाई बाजार में मौजूद थी। इस दौरान पुलिस टीम को गुप्त सूत्रों से सूचना प्राप्त हुई कि गाँव सरो निवासी एक व्यक्ति शिलाई क्षेत्र में चरस बेचने का धंधा करता है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को नाया गैस एजेंसी के समीप काबू किया तथा तलाशी के दौरान उपरोक्त व्यक्ति के बैग से कुल 2.054 किलोग्राम चरस बरामद हुई। जिसपर आरोपी के विरुद्ध पुलिस थाना शिलाई में नारकोटिक्स ड्रग्स, साइकोट्रोपिक सब्सटेंस अधिनियम की धारा 20 के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे मौके से गिरफ्तार किया गया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
मामले में गिरफ्तार आरोपी को आज न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से आरोपी को 13 जून तक 5 दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





