Loading...

नाहन के कुछ क्षेत्रों में 20 मई को चार घंटे बिजली रहेगी बंद…

PARUL 18 May 2024 Edited 18 May 1 min read

HNN/नाहन

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के आस-पास के क्षेत्रों में 20 मई को चार घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता के द्वारा दी गई है।

जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि 20 मई को जड़जा, बनोग नजदीक गायत्री मंदिर, सैन की सैर, इत्यादि क्षेत्रों में 20 मई को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि आवश्यक मरम्मत व रखरखाव के मकसद से पावर कट रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान सभी उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।