Loading...

नाहन के वाल्मीकि नगर में मारपीट: बिजली गुल होने पर विवाद, 62 वर्षीय व्यक्ति घायल, 5 पर केस दर्ज

Shailesh Saini 14 Jun 2025 Edited 14 Jun 1 min read

बहस के बाद मारपीट में बदल गया महौल, गंभीर रूप से घायल व्यक्ति नाहन मेडिकल कॉलेज में एडमिट

हिमाचल नाऊ न्यूज़ नाहन

हिमाचल प्रदेश के नाहन शहर के वाल्मीकि नगर में एक मामूली बात पर हुई कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें 62 वर्षीय रवि प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज नाहन में भर्ती कराया गया है.जानकारी के अनुसार, घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात को हुई, जब मोहल्ले में बिजली गुल हो गई थी.

शुक्रवार सुबह बिजली कर्मचारी खंभे पर काम कर रहे थे, तभी स्थानीय दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई. यह बहस देखते ही देखते मारपीट में बदल गई.

इस दौरान रवि प्रकाश की नाक पर गहरी चोट लगी. उन्हें बचाने आए उनके बेटे विश्व को भी चोटें आईं. रवि प्रकाश ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि दूसरे पक्ष के आधा दर्जन लोगों ने उनकी बुरी तरह पिटाई की.

मामले की शिकायत पुलिस चौकी कच्चा टैंक में दर्ज कराई गई है. सिरमौर के पुलिस अधीक्षक, एन.एस. नेगी ने पुष्टि की है कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है.

बरहाल यह घटना स्थानीय विवादों के हिंसक रूप लेने की प्रवृत्ति को उजागर करती है, जिस पर पुलिस को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.