Loading...

नाहन को फिलहाल 55 लाख की जगह 15 लाख लीटर पानी में करना होगा सब्र

Ankita • 11 Jul 2023 • 1 Min Read

गिरी उठाउ पेयजल योजना की विद्युत व्यवस्था बुरी तरह से बाधित

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के नाहन शहर को फिलहाल पेयजल संकट से गुजरना होगा। भारी बारिश के बाद गिरी उठाउ पेयजल योजना बुरी तरह से प्रभावित हो गई है। जिसके चलते पिछले 2 दिनों से नाहन शहर को भारी पेयजल संकट से गुजरना पड़ा है। वहीं जल शक्ति विभाग इस पेयजल संकट को लेकर युद्ध स्तर पर व्यवस्था बहाल करने में जुटा हुआ है।

विभाग के द्वारा फिलहाल बोगरियां उठाउ पेयजल और नेहर सवार ग्रेविटी स्कीम से व्यवस्था बनाई गई है। एक व्यवस्था के तहत शहर को जहां पहले नियमित रूप से प्रतिदिन भरपूर पानी मिल रहा था वहां अब केवल सीमित पानी में ही गुजारा करना होगा। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर को मिलने वाले कुल पानी की जगह केवल 50 फ़ीसदी पानी में ही सबर करना होगा।

शहर को गिरी उठाउ पेयजल योजना से करीब 40 लाख से अधिक लीटर पानी प्रतिदिन मिल रहा था। मगर अब बोगरिया तथा नहर सवार से कुल 15 लाख लीटर पानी ही मिल पाएगा। हालांकि जल शक्ति विभाग के द्वारा गिरी नदी पर स्कीम के लिए बनाए गए पानी को लिफ्ट करने वाला पंप आदि दुरुस्त कर लिया गया है मगर विद्युत व्यवस्था बहाल होने में समय लग सकता है।

माना जा सकता है अगले 5 दिनों तक शहर को सीमित पानी में गुजारा करना होगा। उधर, जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता राजीव महाजन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शहर को पेयजल व्यवस्था को बहाल करने में विभाग की पूरी टीम युद्ध स्तर पर जुटी हुई है। उन्होंने कहा जल्द ही समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।