Loading...

नाहन को शुद्ध घी-दूध का मिला तोहफा शिमला रोड पर खुली मदन मक्खन की डेयरी, कन्या से कटवाया रिबन

Ankita • 20 Jun 2023 • 1 Min Read

घी-दूध-मक्खन कुछ भी नकली साबित करने वाले को 50 हजार का नकद ईनाम

HNN/ नाहन

नाहन में अब डेयरी उद्योग बड़ी तेजी से रोजगार का विकल्प बन गया है। ऐसे में यदि बात की जाए डेयरी व्यवसाय की तो सबसे जरूरी है विश्वसनीयता। ऐसे में यदि शुद्ध घी-दूध आदि एक भरोसे के साथ मिलता है तो निश्चित ही ना केवल व्यवसाय बल्कि लोगों का स्वास्थ्य भी बेहतर रहता है।

इसी कड़ी में डेयरी उद्योग से जुड़े सुनील के द्वारा शिमला रोड पर मदन डेयरी के नाम से एक और आउटलेट खोल दिया गया है। यह आउटलेट यशवंत चौक से नीचे की ओर साहनी कंपलेक्स में खोला गया है। बड़ी बात तो यह है कि इस डेयरी की दुकान का उद्घाटन एक कन्या नव्या के द्वारा करवाया गया।

उद्घाटन करवाए जाने के बाद रसूलपुर हरियाणा के गुरुद्वारा साहेब के प्रमुख सेवादार गुरदेव सिंह के द्वारा अरदास की गई साथ ही जपजी साहब का पाठ भी किया गया। आउटलेट के शुभारंभ पर शहर के गणमान्य लोगों ने भी यहां पर अपनी उपस्थिति दर्ज करी और मदन डेयरी के संचालक सुनील कुमार को शुभकामनाएं भी दी।

सुनील कुमार ने दुकान में बेचे जाने वाले देसी घी-पनीर-दूध-मक्खन आदि की शुद्धता और विश्वसनीयता की गारंटी भी दी है। उन्होंने कहा कि उनकी दुकान से लिया गया कोई भी दूध से बना पदार्थ यदि नकली साबित होता है तो वह उसके लिए नकद 50000 का ईनाम भी देंगे।

सुनील ने बताया कि वह दूध को मार्केट में भेजने से पहले काला अंब स्थित अपने उद्योग में इसकी गहनता से लैब में जांच भी करते हैं। बता दें कि सुनील कुमार लंबे अरसे से नाहन क्षेत्र में डेयरी व्यवसाय से जुड़े हुए हैं। मदन डेयरी के नए आउटलेट के शुभारंभ पर मेघराज, सुशील कुमार, धर्म सिंह, सुरेश कुमार आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।