HNN/ नाहन
नाहन शहर के चौगान मैदान में “खेल खेलो, नशा छोड़ो- खेलेगा युवा तो नशे से दूर रहेगा युवा” थीम के तहत नशे के ख़िलाफ़ चलाई गई मुहिम के अंतर्गत 26 फरवरी से 03 मार्च तक तीसरे राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता होगी। डायनामिक युवा मंडल के सहयोग से सिरमौर युथ एंड स्पोर्ट्स क्लब द्वारा सिरमौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट 2023 का आयोजन किया जा रहा है।
सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के संयोजक योगी ठाकुर व ओपी ठाकुर ने बताया कि नशे के खिलाफ चौगान मैदान में इस प्रतियोगिता में जिला सिरमौर के विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से क्रिकेट टीमें भाग लेगी जैसे राजगढ़, खेरी, हरिपुरधार, नोहराधार, संगड़ाह, शिलाई, कफोटा, सराहां, रोहनाट, बोगधार, बागथन, कालाअंब, त्रिलोकपुर, नाहन, जिला सोलन, जिला शिमला के विभिन्न क्षेत्रों सहित पड़ोसी राज्य उत्तराखंड, हरियाणा के सढोरा, नारायणगढ़, बिलासपुर, रायपुररानी, अंबाला इत्यादि दूर दराज की टीमें भी भाग लेंगी।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
इस प्रतियोगिता का मुख्य लक्ष्य समाज मे नशे के बढ़ते प्रचलन के खिलाफ युवाओं में जागरूकता पैदा करना है। ताकि युवा नशे से दूर होकर खेल की तरफ अपना ध्यान दे। भविष्य में क्रिकेट प्रतियोगिता के अतिरिक्त बैडमिंटन, कबड्डी, वॉलीबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी करवाया जाएगा। सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट के मुख्य आयोजक ओपी ठाकुर व योगी ठाकुर ने कहा कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाली दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाली टीमों के लिए ठहरने की निशुल्क व्यवस्था की आयोजन समिति द्वारा की जाएगी तथा यह पूरा टूर्नामेंट स्पोर्ट्स की ड्रेस में खेला जाएगा।
टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट भी दी जाएगी, ताकि खेल के प्रति उनकी रुचि ओर अधिक बढ़े। इस बार टूर्नामेंट की ब्रांड एम्बेसडर सिरमौर की लोक कलाकारा कविता पुंडीर है। टूर्नामेंट में विजेता टीम को 71,000 रुपए + ट्रॉफी, उपविजेता को 35,000 रुपए + ट्रॉफी, तृतीय +ट्रॉफी व चौथा पुरस्कार + ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द सीरीज एलईडी, स्पोर्ट्स साइकिल + ट्रॉफी, बेस्ट बैट्समैन बल्ला + ट्रॉफी, बेस्ट बॉलर गेंद + ट्रॉफी, बेस्ट विकेटकीपर कीपिंग ग्लव्स + ट्रॉफी बेस्ट फील्डर ट्रॉफी सहित मैन ऑफ द मैच ओर विजेता एवं उपविजेता टीमों को क्रिकेट स्पोर्ट्स किटस सहित इसके अलावा विंभिन्न प्रकार के आकर्षक पुरस्कार भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन के लिए दिए जाएंगे।
इस प्रतियोगिता में लगभग 1.50 लाख से भी अधिक के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। इस क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लेने वाली टीमों के लिए 3100 रुपए प्रवेश शुल्क रखा गया है। इस दौरान सिरमौर यूथ एंड स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष योगी ठाकुर, महासचिव ओपी ठाकुर, डायनमिक युवा मंडल के अध्यक्ष सतीश राणा, सिरमौर क्रिकेट कप टूर्नामेंट की ब्रांड अम्बेसडर सिरमौर की कलाकारा कविता पुंडीर, विक्रम शर्मा, राजेश शर्मा, राहुल शर्मा, राहुल पंडित, मनदीप ठाकुर इत्यादि मौजूद रहे।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





