Loading...

नाहन डाइट में डीएलएड प्रशिक्षुओं के लिए आयोजित की गई खेलकूद प्रतियोगिताएं

By PARUL Published: 18 Jan 2024, 7:39 PM | Updated: 18 Jan 2024, 7:39 PM 1 min read

लगभग 100 प्रशिक्षुओं ने प्रतियोगिताओं में लिया भाग

HNN/नाहन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नाहन की ओर से डीएलएड प्रशिक्षुओं की खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई। इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य राज्य स्तर पर होने वाली खेलकूद प्रतियोगिताओं के लिए प्रतिभागियों का चयन करना था। जिला परियोजना अधिकारी एवं प्रधानाचार्य डाइट हिमांशु भारद्वाज की अध्यक्षता में यह खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गई।

उन्होंने सभी बालकों को शुभकामनाएं दी साथ ही उन्होंने विभिन्न स्पर्धाओं के लिए चयनित प्रशिक्षुओ को प्रेरित किया और राज्य स्तर पर होने वाले प्रतियोगिताओं के लिए दिशा निर्देश दिए। खेल कूद प्रतियोगिता के जिला समन्वयक नागेंद्र ठाकुर ने बताया कि आज की इस प्रतियोगिताओं में लगभग 100 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। इस अवसर पर समग्र शिक्षा सिरमौर के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

लॉन्ग जंप प्रतियोगिता में लड़कियों कृतिका, ममता और लडकों में नवीन, कमल शर्मा चयनित हुए। हाई जंप प्रतियोगिता में लड़कियों में श्रेष्ठा, कृतिका, ममता, रुचिका और लड़कों में निखिल चौहान व जगदीश चयनित हुए। शॉर्ट फूड प्रतियोगिता में लड़कों में निखिल चौहान, गौरव और लड़कियों में पुष्पा व मीनाक्षी का चयन हुआ। वहीं जैवलीन थ्रो प्रतियोगिता में मीनाक्षी, कृतिका लड़कों में गौरव, राहुल का चयन हुआ।

डिस्कस थ्रो प्रतियोगिता में प्रियंका, कृतिका और लड़कों में गौरव, नवीन, निखिल का चयन हुआ। 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में ममता, सुमन, प्रिया चौहान और निखिल चौहान जगदीश चयनित हुए। 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में प्रियंका, श्रेष्ठा, ममता, निखिल चौहान, जगदीश का चयन हुआ है। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मान्या अग्रवाल, सुशांत, जगदीश चयनित हुए।

800 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मान्या अग्रवाल, प्रियंका सुशांत, सुशील का चयन हुआ। बैडमिंटन प्रतियोगिता में कृतिका, मीनाक्षी, निकिता, रुचिका और अमित कुमार, पंकज भारद्वाज, करण व शुभम चयनित हुए। इन प्रतियोगिताओं को कराने में पीटीई हरिवंश एवं मयंक भारद्वाज की अहम भूमिका रही।