Loading...

नाहन फाउंड्री में लटका हुआ मिला बदबूदार बैग

Ankita • 22 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

जिला मुख्यालय नाहन में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। नाहन फाउंड्री परिसर में एक बैग काफी लंबे समय से लटका हुआ था। जिसमें से कुछ समय से काफी गंदी बदबू आ रही थी। स्थानीय लोगों को शक हुआ तो उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंच कर तफ्तीश शुरू कर दी। जैसे ही उस बैग को खोला गया तो उसमे किसी पक्षी की खाल,पंजे व कुछ प्याज़ के छिलके पाए गए। पुलिस ने मौके पर ही जांच के लिए वेटनरी विभाग की टीम को बुलाया।

जांच करने पर पता चला कि वह खाल और पंजे मुर्गे के हैं। पुलिस ने बरामद हुए खाल और पंजों को फाउंड्री परिसर में ही गड्ढा खोद कर दबा दिया। फिलहाल पुलिस तफ्तीश कर रही है कि यह बैग यहां कहां से आया और किसने रखा है।